top of page

माँ भारती का मस्तक है कश्मीर, देश का गौरव - प्रधानमंत्री मोदी

जलपाईगुड़ी | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दोपहर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में विशाल जनसभा को संबोधित किया | प्रधानमंत्री ने कहा "अनुच्छेद-370 हटने से कांग्रेस को दर्द हो रहा है | उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष खड्गे के बारे में कहा कि वे कहते हैं कि मोदी देश के दूसरे राज्यों में कश्मीर की बात क्यों करता है दूसरे राज्यों का कश्मीर से क्या लेना-देना। " प्रधानमंत्री ने मंच से कांग्रेस अध्यक्ष को जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए कश्मीर कुछ नहीं, लेकिन 140 करोड़ देशवासियों के लिए कश्मीर, मां भारती के मस्तक समान है। कश्मीर भारत का गौरव है।


जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से एक है | यह सीट परिसीमन के आधार पर अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है | भारतीय जनता पार्टी ने डॉ जयन्त कुमार राय को अपना उम्मीदवार चुना है | इस सीट पर 2019 में भी डॉ जयन्त कुमार राय ही पार्टी के उम्मीदवार थे और उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के बिजोय चंद्र बर्मन को 1 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया था |


प्रधानमंत्री ने कुछ दिनों पहले जलपाईगुड़ी में आये तूफ़ान के बारे में भी बात की | उन्होंने कहा कि "कुछ दिन पहले ही जलपाईगुड़ी में आये तूफान से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।"

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page