top of page

इंडिया गठबंधन के नेता जुटे देश की राजधानी में

31 Mar 2024

दिल्ली के रामलीला मैदान से किया देश की जनता को संबोधित

नईदिल्ली | लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद आज देश की राजधानी में इंडिया गठबंधन के नेता जुटे | गठबंधन के नेताओं ने जनता को संबोधित किया | रामलीला मैदान में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, एन सी पी, समाजवादी पार्टी, सीपीआई(एम), नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, टीएमसी, आर जे डी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, शिवसेना (यूबीटी) आदि दलों के नेता उपस्थित रहे |


कांग्रेस की ओर से राहुल गाँधी ने कहा "नरेंद्र मोदी भारत में 'मैच फिक्सिंग' से चुनाव जीत कर संविधान बदलना चाहते हैं।

ये आम चुनाव नहीं, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का चुनाव है - और इस विरासत को सुरक्षित रखना हमारी सम्मिलित ज़िम्मेदारी है।"


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे ने कहा "लोकतंत्र बचाओ महारैली' विविधता में एकता दिखाती है।

हम सभी देश, लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए एकजुट हुए हैं।"


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा की और से इंडिया गठबंधन की 5 सूत्रीय मांग रखी गई -


1. चुनाव आयोग को लोकसभा चुनावों में समान अवसर सुनिश्चित करना चाहिए |


2. चुनाव आयोग को चुनाव में हेराफेरी करने के उद्देश्य से विपक्षी दलों के खिलाफ जांच एजेंसियों द्वारा की जानी वाली कार्रवाई रोकी जानी चाहिए |


3. हेमंत सोरेन जी और अरविन्द केजरीवाल जी की तुरंत रिहाई की जाए |

4. चुनाव के दौरान विपक्षी राजनीतिक दलों का आर्थिक रूप से गला घोंटने की जबरन कार्रवाई तुरंत बंद होनी चाहिए |


5. चुनावी चंदे का उपयोग कर BJP द्वारा बदले की भावना, जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में SIT का गठन होना चाहिए |


आम आदमी पार्टी से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा "मोदी सरकार में जुमले की फैक्ट्री चल रही है।

अभी आपके पास और नए-नए जुमले आएंगे, उनके ऊपर यकीन मत कीजिएगा।

हमें साथ मिलकर बीजेपी के भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाना है।"


सभी नेताओं ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी साझा की |

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page