
महाराष्ट्र की राजनीति के प्रमुख चेहरों में शामिल उप मुख्यमंत्री अजित पवार का आज सुबह बारामती में दूर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में 66 वर्ष की उम्र में निधान हो गया। हादसे की खबर मिलते ही बारामती समेत पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम फडणवीस से घटना की जानकारी ली। विमान हादसे मे कुल 5 लोगों की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलने पर सुप्रिया सुले बारामती के लिए रवाना हो गईं।
महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेता अजित पवार पिछले 13 वर्षों में पांच बार उप मुख्यमंत्री बने थे। अजित अनंतराव पवार का जन्म 22 जुलाई 1959 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में हुआ। अजित एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बड़े भाई अनंतराव पवार के बेटे हैं। उनके पिता वी. शांताराम के राजकमल स्टूडियो में काम करते थे। अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार के राजनीतिक नक्शेकदम पर चलते हुए राजनीति में प्रवेश किया। जनता और समर्थकों के बीच वह ‘दादा’ के नाम से लोकप्रिय हैं।