top of page

India News: फ़्रांस में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन जारी

पुलिस द्वारा एक किशोर की हत्या के विरोध में फ्रांस में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस सिलसिले में 875 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प की घटनाओं में 200 पुलिस अधिकारी घायल हो गए।


फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस द्वारा एक किशोर को गोली मारे जाने की घटना के बाद देश भर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अवरोधक लगाकर सड़कों को ब्लॉक कर दिया, आगजनी की और पुलिसकर्मियों के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़पे भी हुई हैं।पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारें डाली।


पेरिस पुलिस मुख्यालय के अनुसार विरोध प्रदर्शनों को नियंत्रित करने लिए लगभग 40,000 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को माता-पिता से किशोरों को घर पर रखने का आग्रह किया।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page