top of page

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का संदेश

6 Sept 2023

विरोधियों को भी मानता हूं अपना गुरु

नई दिल्ली| कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन करते हुए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर नमन किया और कहा कि वह विरोधियों को भी अपना गुरु मानते हैं। श्री गांधी ने कहा कि वह अपने कामों को लेकर विरोधियों की आलोचना से भी सीख लेते हैं और उन्हें भी अपना गुरु मानते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर सभी गुरुजनों को मेरा सादर नमन। देश के पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। गुरु का स्थान जीवन में बहुत ऊंचा होता है, जो आपके जीवन के मार्ग को प्रकाशित कर, सही दिशा में चलने की प्रेरणा देते हैं।


उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, गौतम बुद्ध, नारायण गुरु जैसे महापुरुषों को गुरु मानता हूं, जिन्होंने हम सबको समाज में सर्वजन की समानता, और हर किसी के प्रति करुणा और प्रेम का ज्ञान दिया। भारत के लोग भी गुरु समान है, जो हमारे देश की विविधता में एकता का उदाहरण देते हैं, हर समस्या से हिम्मत के साथ लड़ जाने की प्रेरणा देते हैं, जो विनम्रता और तपस्या का साक्षात रूप हैं।


ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page