top of page

मास्को हमले के मामले में रूसी पुतिन ने पहले अमेरिका के आतंकी अलर्ट को खारिज किया था

23 Mar 2024

मॉस्को में अमेरिकी दूतावास ने 7 मार्च को एक सार्वजनिक चेतावनी जारी की थी

मॉस्को | रूस राजधानी मॉस्को में हुए आतंकवादी हमले में कम से कम 93 लोग मारे गए थे और लगभग 145 घायल हुए थे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को में हुए घातक हमले से कुछ दिन पहले आतंकवादी खतरे की चेतावनियों को खारिज कर दिया था । मॉस्को में अमेरिकी दूतावास ने 7 मार्च को एक सार्वजनिक चेतावनी जारी की थी जिसमे कहा था कि'चरमपंथियों की मॉस्को में बड़ी सभाओं को निशाना बनाने की योजना है, जिसमें संगीत कार्यक्रम को निशाना बनाया जाना शामिल हैं ।


राजधानी के किनारे क्रोकस सिटी हॉल में एक रॉक कॉन्सर्ट में भाग लेने वाले लोगों पर शुक्रवार देर रात स्वचालित हथियारों से बंदूकधारियों द्वारा किए गए हमले के बाद पुतिन अब तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं और ना ही उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की है। हमले के दौरान विस्फोटों की आवाज़ सुनने के बाद विशाल आयोजन स्थल में आग लग गई, जिससे छत आंशिक रूप से ढह गई।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page