top of page

कैसा होगा मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का स्वरूप?

नई दिल्ली: मुंबई से अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर काम जोरों पर है| लगभग 508 किलोमीटर लंबी मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना जिसे एमएएचएसआर बुलेट ट्रेन परियोजना भी कहा जाता है, महाराष्ट्र में 155.76 किलोमीटर, दादरा और नगर हवेली में 4.3 किलोमीटर और गुजरात में 348.04 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। ट्रेन के मार्ग में 12 स्टेशन होंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से कहा कि निर्माण चरण में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और अगस्त 2026 में इसका संचालन शुरू करने की योजना है।


बुलेट ट्रेन परिचालन योजना


लाइन का परिचालन नियंत्रण केंद्र (ओसीसी) साबरमती में स्थित होगा। सवारियों के लिए 2 प्रकार की सेवाओं के साथ ट्रेनों का संचालन किया जाएगा -


उच्च गति (2.58 घंटे की यात्रा): अहमदाबाद (साबरमती) - अहमदाबाद (कालूपुर) - आनंद - वडोदरा - भरूच - सूरत - बिलिमोरा - वापी - बोइसर - विरार - ठाणे - मुंबई (बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स)


तीव्र उच्च गति (2.07 घंटे की यात्रा): अहमदाबाद (साबरमती) - वडोदरा - सूरत - मुंबई (बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स)

मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में 1.6 करोड़ क्यूबिक मीटर सीमेंट और 17 लाख मीट्रिक टन स्टील की खपत होने की उम्मीद है और यह सीमेंट और स्टील उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा।


निर्माण प्रगति की झलक


रेल मंत्रालय ने 31 जुलाई को सोशल मीडिया पर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की प्रगति की एक तस्वीर साझा की थी



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page