top of page

India News: लॉजिस्टिक लागत को १४-१६% से घटाकर १०% करने पर जोर दिया

21 Sept 2022

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी

मालवा हेराल्ड | 'क्लाइमेट गोल्स: टेक्नोलॉजिकल रोडमैप टू नेट जीरो' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हितधारकों के बीच सहयोग, समन्वय और बातचीत से लॉजिस्टिक लागत को १४-१६ प्रतिशत से घटाकर १० प्रतिशत करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि लॉजिस्टिक लागत को कम करने से एक बड़ी बचत होगी और उससे निर्यात में ५० प्रतिशत की वृद्धि हासिल की जा सकती है जो हमारी अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

एआईएमए के ४९वें राष्ट्रीय प्रबंधन सम्मेलन - 'एडवांटेज इंडिया: थ्राइविंग इन द न्यू वर्ल्ड ऑर्डर' को संबोधित करते हुए श्री नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्र और राज्यों को एक टीम के रूप में मिलकर काम करते हुए सार्वजनिक परिवहन को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत युवा और प्रतिभाशाली इंजीनियरिंग जनशक्ति, कुशल कार्यबल और कम श्रम लागत के साथ एक बड़ा घरेलू बाजार है। उन्होंने ऊर्जा और बिजली क्षेत्र में कृषि के विविधीकरण और जैव इथेनॉल, एलएनजी और जैव सीएनजी जैसे वैकल्पिक ईंधन के उपयोग पर जोर दिया। श्री गडकरी ने कहा कि नैतिकता, अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण समाज के तीन सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page