top of page

पुतिन के खिलाफ विद्रोह करने वाले प्रिगोझिन का प्लेन क्रैश

नईदिल्ली| टीएएसएस समाचार एजेंसी ने बताया कि एम्ब्रेयर विमान में सात यात्री और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे, जो मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा था। कहा जाता है कि जेट मॉस्को के उत्तर में टवेर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।


24 जून को सशस्त्र विद्रोह के जरिए रूसी राष्ट्रपति को चुनौती देने वाले वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की मौत हो गयी है। वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की बुधवार को एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई। रूसी आपातकालीन अधिकारियों ने कहा कि भाड़े के समूह के नेता मास्को से सेंट पीटर्सबर्ग के रास्ते में एक बिजनेस जेट पर सवार 10 यात्रियों में से एक थे। मॉस्को के उत्तर में एक निजी जेट दुर्घटना में दस लोग मारे गए हैं। रूसी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि येवगेनी प्रिगोझिन यात्री सूची में थे। टीएएसएस समाचार एजेंसी ने बताया कि एम्ब्रेयर विमान में सात यात्री और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे, जो मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा था। कहा जाता है कि जेट मॉस्को के उत्तर में टवेर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।


24 जून को रूस में जो हुआ उससे लगा कि युद्ध अब रूसी सेना के हाथ से निकल गया है। रूस गृह युद्ध की आग में धधकने लगेगा। अमेरिका से ब्रिटेन तक सभी की नजर रूस के घटनाक्रम पर थी। वैगनर चीफ ने 18 घंटे से भी कम वक्त में रूस के राष्ट्रपति की ताकत को न सिर्फ चैलेंज किया। पुतिन को एक ऐसे असहाय राष्ट्रपति की तरह बना डाला। ये एक ऐसा विद्रोह था, जिसने पुतिन की इज्जत और उनकी मजबूत छवि को तार-तार कर दिया।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page