top of page

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी मुख्यमंत्री यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं

25 Mar 2024

गृहमंत्री अमित शाह ने भी दी बधाई, महाकालेश्वर मंदिर घटना के संबंध में फ़ोन पर की बात

नईदिल्ली | देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी | आज 25 मार्च मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिन है |



देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री यादव जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं | गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री से आज तडके उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान हुए हादसे के संबंध में भी बात की | गृहमंत्री ने स्थानीय प्रशासन के माध्यम से घायलों को उचित सहायता एवं उपचार उपलब्ध कराने की बात कही | उन्होंने भगवान महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की |



bottom of page