top of page

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अजीत पवार महाराष्ट्र की जनता की सेवा में अग्रणी एक कर्मठ व्यक्तित्व के रूप में व्यापक रूप से सम्मानित थे। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों एवं वंचितों को सशक्त बनाने का उनका संकल्प भी सराहनीय था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "उनका असामयिक निधन अत्यंत दुखद और स्तब्ध कर देने वाला है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
bottom of page