top of page

नईदिल्ली | भूटान सरकार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो दिया | भूटान में यह सम्मान भूटान साम्राज्य के लिए जीवन भर की सेवा के सम्मान में प्रदान किया जाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मान के लिए भूटान सरकार को धन्यवाद दिया | उन्होंने इसे देश के 140 करोड़ भारतीयों की उपलब्धि बताया | प्रधानमंत्री का भूटान में बेहद गर्मजोशी से स्वागत हुआ | इसके लिए उन्होंने भूटान के प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया |
bottom of page