top of page

नई दिल्ली| कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी पत्नी प्रियंका गांधी की तारीफ करते हुए कहा है कि उनमें एक सांसद होने की सारी योग्यताएं हैं। वाड्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी को संसद में होना चाहिए वह बहुत अच्छा काम करेंगी। उन्होंने कहा कि अगर वह संसद जाती हैं तो मुझे खुशी होगी।
उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस पार्टी उन्हें स्वीकार करेगी और उनके लिए बढिय़ा योजना तैयार करेगी। वाड्रा के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल, ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 2024 का अगला लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। सूत्रों की मानें तो कई विकल्पों पर विचार चल रहा है, जिसमें प्रियंका को महासचिव या कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने की भी संभावना है।
bottom of page