top of page

जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए पुतिन नहीं आएंगे भारत

25 Aug 2023

नई दिल्ली में जी-20 की तैयारियाँ जोरों पर

नईदिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत नहीं जाएंगे। रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने शुक्रवार को यहां मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुतिन की भारत में सितंबर में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए यात्रा की कोई योजना नहीं हैं।


उन्होंने कहा कि इस समय मुख्य जोर विशेष सैन्य अभियान पर है। जी-20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में प्रगति मैदान में नवनिर्मित भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पुतिन दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुए ब्रिक्स के 15वें शिखर-सम्मेलन में भाग लेने भी नहीं गए थे।


G20 सम्मेलन में पश्चिमी देशों के प्रमुख नेता शामिल होंगे जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन आदि के नाम शामिल हैं, जिन्होंने यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस पर भारी प्रतिबंध लगाए हैं।


फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूसी राष्ट्रपति ने बाली इंडोनेशिया में 2022 में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लिया था| उसके बाद नई दिल्ली में जी20 नेताओं का शिखर सम्मेलन लगातार दूसरा मौका होगा जिसमें रूसी राष्ट्रपति ने भाग नहीं लेने का फैसला किया है। इससे पहले 2014 के क्रीमिया विलय के दौरान भी व्लादिमीर पुतिन जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हुए थे।


व्लादिमीर पुतिन G20 शिखर सम्मेलन में क्यों शामिल नहीं हो रहे हैं?


राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो रूसी राष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों से दूर रह रहे हैं, खासकर यदि उनमें पश्चिमी नेता शामिल हैं क्योंकि वह उन देशों के नेताओं के साथ सीधे टकराव में शामिल नहीं होना चाहते हैं।


नई दिल्ली में तैयारियाँ जोरों पर


वहीं दूसरी ओर नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन तैयारियाँ जोरों पर हैं, जो 9 और 10 सितंबर को भारत मंडपम अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-कन्वेंशन सेंटर, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page