top of page

India News: भारत के छटे प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की ७८वी जयंती

20 Aug 2022

राहुल और प्रियंका ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली/मालवा हेराल्ड/शुभम ताम्रकार | कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को वीर भूमि में अपने पिता व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी ७८वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी । उनके साथ रॉबर्ट वाड्रा, सांसद केसी वेणुगोपाल और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी उपस्थित थे । राजीव गांधी १९८४ से १९८९ के मध्य भारत के छठे प्रधानमंत्री थे |

राजीव गांधी का जन्म २० अगस्त १९४४ को मुंबई में हुआ था | जब राजीव ३ साल के थे तब उनके दादा जवाहरलाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने | राजीव पढाई के लिये देश विदेश के कई संस्थानों से जुड़े | उन्होंने दिल्ली में फ्लाइंग क्लब में पायलट के रूप में प्रशिक्षण लिया | राजीव की उड़ान में विशेष रूचि थी, उन्होंने एक साक्षात्कार में इसका जिक्र भी किया था | राजीव १९७० में इंडियन एयरलाइंस के पायलट के रूप में नियुक्त हुए और लगभग एक दशक तक एयरलाइंस से जुड़े रहे |

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page