top of page

इंडिया गठबंधन में दरार की अटकलें तेज

17 Aug 2023

अलका के दिल्ली की सातों सीटों पर लडऩे के दावे के बाद आप का पलटवार

नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बैठक के बाद पार्टी नेता अलका लांबा के एक बयान से विपक्षी गठबंधन इंडिया में दरार की अटकलें लगाई जा रही हैं। करीब तीन घंटे तक राहुल गांधी, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खडग़े, केसी वेणुगोपाल और दीपक बाबरिया जैसे नेताओं की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद अलका लांबा ने कहा कि पार्टी ने हमें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी करने को कहा है। यह निर्णय लिया गया है कि दिल्ली में सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। अलका ने आगे कहा कि पार्टी के पास सात महीने बचे हैं और सभी कार्यकर्ताओं को सातों सीटों के लिए तैयारी करने को कहा गया है। अलका लांबा के इस बयान के बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर चुनाव लडऩे की बात की है।


हमारा केंद्रीय नेतृत्व इस पर फैसला करेगा। हमारी राजनीतिक मामलों की समिति और इंडिया दल एक साथ बैठक करेंगे और इस पर चर्चा करेंगे। यदि कांग्रेस ने खुद ही फैसला कर लिया है, तो फिर मुंबई में होने वाली गठबधंन की बैठक में शामिल होने का कोई औचित्य नहीं है। हालांकि, विवािद बझऩे पर कांग्रेस ने अलका लांबा के बयान का खंडन किया। दिल्ली कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि ऐसे मुद्दों पर बयान देने के लिए अलका लांबा अधिकृत नहीं हैं। बैठक में ऐसे किसी मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई है।


राहुल गांधी को रक्षा पर संसदीय समिति के लिए किया गया नॉमिनेट


कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल होने के कुछ दिनों बाद रक्षा पर संसदीय स्थायी समिति के लिए नॉमिनेट किया गया। लोकसभा सचिवालय की ओर से बुधवार को बताया गया कि कांग्रेस सांसद अमर सिंह को भी समिति में नॉमिनेट किया गया है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page