top of page

सूर्य और शुक्र होंगे अगला पड़ाव

24 Aug 2023

चांद पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद इसरो के अगले मिशन पर चर्चा

नईदिल्ली| चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के साथ ही इसरो के अगले मिशन की चर्चा होने लगी है। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने जब बुधवार को अभियान की सफलता की घोषणा के साथ ही प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी को बोलने के लिए आमंत्रित किया, तो उन्होंने भी इस बारे में बताया। पीएम मोदी ने कहा कि जल्द ही सूर्य के विस्तृत अध्ययन के लिए इसरो आदित्य एल-वन मिशन शुरू करने जा रहा है और इसके बाद शुक्र भी इसरो के लक्ष्यों में से एक है।


चांद के बाद सूरज को समझने के लिए मिशन की तैयारी के साथ ही इसर कई और बड़े मिशन को पूरा करने की तैयारी कर रहा है। अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा भारत के साथ मिलकर दुनिया को नापने निकलेगा। साथ ही, भारत मानव मिशन गगनयान को पूरा कर अंतरिक्ष की दुनिया में नया इतिहास रचने की ओर भी अग्रसर है।


सूरज को समझेगा आदित्य एल-1


इसरो सूरज को समझने के लिए आदित्य एल-1 का प्रक्षेपण करेगा। यह देश का पहला अंतरिक्ष अभियान होगा, जो सूर्य का अध्ययन करेगा। आदित्य एल-1 सूर्य और पृथ्वी के बीच एक खास बिंदु लैंगरेंज प्वॉइंट-1, जिसे एल-1 कहा जाता है, वहां स्थापित होगा। यान सूर्य की हर गतिविधि पर नजर रखेगा। सूर्य को समझने के लिए इसरो का यान 15 लाख किमी की दूरी तय करेगा। इसे सितंबर में सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा जाएगा।


दुनिया नापने निकलेगा निसार


इसरो और अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने संयुक्त रूप से निसार तैयार किया है। ये उपग्रह 12 दिन में पूरी दुनिया को नाप देगा। इस उपग्रह के जरिए पृथ्वी के पारिस्थितिकि तंत्र की पूरी विस्तृत जानकारी मिल सकेगी। इसमें समुद्र का स्तर, भूजल, प्राकृतिक आपदा, भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखी और भूस्खलन से जुड़ी जानकारी और पृथ्वी में हर घड़ी हो रहे बदलाव की जानकारी मिलेगी। वर्ष 2024 में इस मिशन को इसरो अंजाम दे सकता है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page