top of page

भारतीय रेलवे की कमान अब महिला के हाथ में

1 Sept 2023

जया वर्मा सिन्हा बोर्ड की पहली महिला सीईओ

नई दिल्ली| भारत सरकार ने गुरुवार को भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (आईआरएमएस) की सदस्य जया वर्मा सिन्हा को रेलवे बोर्ड का अध्यक्ष और बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया हैं। भारत सरकार ने पहली बार रेलवे की कमान एक महिला के हाथों में सौंपने का ऐतिहासिक कदम उठाया है। जया वर्मा सिन्हा रेलवे बोर्ड की सीईओ बनने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। भारत सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह जानकारी दी कि भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवाएं, सदस्य (संचालन और व्यवसाय विकास) जया वर्मा सिन्हा को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में नियुक्त किया जा रहा है।


जया वर्मा सिन्हा इससे पहले रेलवे बोर्ड की सदस्य के पद की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। जया सिन्हा देश के सबसे महत्त्वपूर्ण परिवहन संस्थानों में से एक रेलवे का नेतृत्व करने वाली पहली महिला हैं। जया इस पद पर नियुक्ति पहली सितंबर से उनकी सेवानिवृत्ति तक प्रभावी रहेगी। उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2024 तक लागू रहेगा।


ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page