top of page

जो नाम बदलने के खिलाफ वे लोग छोड़ सकते हैं देश

कोलकाता| पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप घोष ने रविवार को कहा कि इंडिया का नाम बदलकर भारत कर दिया जाएगा और कोलकाता में विदेशियों की मूर्तियां हटा दी जाएंगी। मेदिनीपुर सांसद ने कहा कि जो लोग नाम बदलने के खिलाफ हैं, वे देश छोड़ सकते हैं।


कोलकाता से हटाई जाएंगी विदेशियों की मूर्तियां


अपने निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खडग़पुर शहर में ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि जब हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल में सत्ता में आएगी, तो हम कोलकाता में विदेशियों की सभी मूर्तियां हटा देंगे। राज्य के एक अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि एक देश के दो नाम नहीं हो सकते और यह नाम बदलने का सही समय है क्योंकि विश्व नेता जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली में मौजूद हैं।


ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page