top of page

उज्जैन के अघोरी ने मचाई इंडियाज़ गॉट टैलेंट में धूम

मुंबई| सेट इंडिया और सोनी लिव के शो इंडियाज़ गॉट टैलेंट में उज्जैन के युवा अघोरी देवा ने अपने रैप से धूम मचा दी है| उन्होंने शिव तांडव स्तोत्र के साथ शिवभक्ति गीत को रैप कर सभी का मन मोह लिया| उनके इस प्रदर्शन से शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और बादशाह बहुत प्रभावित हुए| देवा ने सबसे पहले जय महाकाल से अपना परिचय शुरू किया| बादशाह ने दर्शकों को अघोरी शब्द का मतलब विस्तार से बताया| सेट इंडिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसका विडियो डाला है| इंडियाज़ गॉट टैलेंट के दसवे सीजन का छठा एपिसोड Auditions का आखिरी दौर शीर्षक नाम से विडियो शेयर किया गया है|



ऑडिशन के अंतिम दौर में इस एपिसोड में अनुपम खेर भारत की असाधारण प्रतिभा की खोज में जजों के साथ शामिल हुए। भारत का पसंदीदा टैलेंट शो जहां सपने सुर्खियों में आते हैं, एक और असाधारण नए सीज़न के साथ वापस आ रहा है। यह नया सीज़न असाधारण प्रतिभा, जुनून और दृढ़ता को उजागर करता है। 'इंडियाज़ गॉट टैलेंट उल्लेखनीय सरलता की विविध टेपेस्ट्री का जश्न मनाता है। प्रतिभागियों ने जजों - किरण खेर, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, बादशाह और अर्जुन बिजलानी को प्रभावित करने के लिए अपने बेजोड़ कौशल का इस्तेमाल किया।


क्या देवा को गोल्डन बजर मिलेगा? क्या उनका प्रदर्शन जज का ध्यान खींचेगा? यह जानने के लिए उनके चाहने वालों को कुछ इंतजार करना होगा|

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page