top of page

उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री भारत सरकार पियूष गोयल आज पत्नी सहित उज्जैन पहुंचे | उन्होंने महाकाल दर्शन एवं पूजन किये | उनके साथ पूर्व मंत्री पारस जैन और सांसद अनिल फिरोज़िया भी महाकाल मंदिर पहुँचे। पियूष गोयल राज्यसभा में सदन के नेता भी हैं |
हाल ही में कुछ दिनों पहले उज्जैन आलोट सांसद अनिल फिरोज़िया केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल से मिले थे उन्होंने ही माननीय पियूष गोयल को परिवार सहित उज्जैन आने के लिए आमंत्रित किया था | मंत्री जी ने सांसद महोदय का निमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया था |
bottom of page