top of page

वैगनर चीफ की विमान हादसे में मौत

मॉस्को। वैगनर गु्रप के चीफ येवगेनी प्रिगोजिन के मारे जाने की पुष्टि कर दी गई है। रूस की इन्वेस्टिगेटिव कमिटी ने पुष्टि कर दी है कि प्रिगोजिन ने विमान हादसे में जान गंवाई है। प्रिगोजिन की डीएनए रिपोर्ट के जरिए उसकी मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है। दरअसल, वैनगर चीफ का विमान बुधवार को रूस के बाहरी इलाके में कै्रश हो गया। इस हादसे में प्रिगोजिन समेत 10 लोगों के मारे जाने की खबर थी। हालांकि, उस वक्त आधिकारिक रूप से प्रिगोजिन के मारे जाने की जानकारी नहीं दी गई थी। रूस की इन्वेस्टिगेटिव कमिटी की तरफ से प्रिगोजिन का डीएनए टेस्ट हुआ, जिसके बाद आई रिपोर्ट के आधार पर रूस की तरफ से वैगनर चीफ के मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है।


वैगनर चीफ ने कहा था एक प्लेन क्रैश होगा


रूस के बागी वैगनर चीफ प्रिगोजिन की मौत के बाद उनका एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इसमें वह उड़ान के दौरान एक प्लेन के कै्रश होने की बात कर रहे हैं। साथ ही प्रिगोजिन कहते हैं कि वह रूस से झूठ बोलने की बजाय मरना पसंद करेंगे। 29 अप्रैल को उनका एक इंटरव्यू लिया था। इसकी एक क्लिप में प्रिगोजिन कहते हैं- रूस तबाह होने की कगार पर है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page