top of page

झाबुआ जिले की 3 में से 2 सीटें कांग्रेस की झोली में

6 Dec 2023

झाबुआ सीट पर डॉ विक्रांत भूरिया 15 हज़ार से अधिक मतों से विजयी

झाबुआ (थांदला) माणक लाल जैन। भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड विजय प्राप्त कर राजस्थान छत्तीसगढ़ पड़ोसी राज्यों में भारी बहुमत से सरकार बनने जा रही हे मध्यप्रदेश में भी भाजपा को स्पष्ट बहुमत होने से सरकार बनने जा रही हे इसमें कांग्रेस के कई नेताओं को हार का मुंह देखना पड़ा बावजूद इसके झाबुआ जिले में 3 में से 2 सीट पर झाबुआ ओर थांदला विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी ने विजय हासिल की लोग दबी जुबान से इन क्षेत्रों में कहते हे की झाबुआ जिले के युवा नेता विक्रांत भूरिया जो मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे ओर लगातार सक्रिय राजनीति में रहते कांटे की टक्कर में कांग्रेस से विजय हुए इसी तरह थांदला विधानसभा में क्षेत्र के गांधी कहे जाने वाले पूर्व मे 2 बार के कांग्रेस से विजय रहे विरसिह भूरिया ने पुरे मध्यप्रदेश में भाजपा की लहर होंने पर भी थांदला के कांग्रेस प्रत्याशी विरसिह भूरिया ने विजय प्राप्त की ओर सभी को चोका दिया और थांदला विधानसभा से विजय होने पर विजय जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से नीकाला गया नगर मे कांग्रेस पदाधिकारी गण कार्यकर्ताओं ने ओर कांग्रेस जनों ने उनका स्वागत किया|






 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page