top of page

उन्हेल में मिलावटी मावा मिलने के मामले कारवाही

दैनिक मालवा हेराल्ड | विगत 9 मई को नागदा तहसील के उन्हेल में मिलावटी मावा के उत्पादन का मामला प्रकाश में आया था | इस पर खाद्य विभाग की टीम ने कारवाही करते हुए मिलावटी मावा और बनाने की सामग्री की जप्ती की थी। इसी मामले में उज्जैन जिला कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेन्द्र वर्मा को अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक से नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया | कलेक्टर के सूचना-पत्र पर दिये गए स्पष्टीकरण को संतोषजनक नहीं पाये जाने पर जिला दण्डाधिकारी ने महेन्द्र वर्मा को निलम्बित किया है | निलम्बन के दौरान उनका मुख्यालय उप संचालक खाद्य एवं औषधी प्रशासन उज्जैन होगा।


इस संदर्भ में प्रथम दृष्ट्यां यह पाया गया कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मिलावटी मावा बनाया एवं बेचा जा रहा है | इस मामले में महेन्द्र वर्मा को समय पर जांच ना करने एवं मिलावट रोकने की कार्यवाही नहीं करने में भूमिका के मद्देनजर कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया गया था।

यहाँ उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया फलस्वरूप उन्हें तत्काल प्रभाव से खाद्य सुरक्षा अधिकारी पद से निलम्बित कर दिया गया है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page