top of page

मंत्रि-परिषद की बैठक में मोटर ड्राईविंग ट्रेनिंग एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट के लिए स्वीकृति

20 Sept 2022

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में लिये गए निर्णय

मालवा हेराल्ड | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए | जिला दतिया में मोटर ड्राईविंग ट्रेनिंग एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट (MDTRI) की स्थापना एवं संचालन की स्वीकृति दी गई। स्थापना एवं संचालन के लिये संस्थान के अनावर्ती व्यय के रूप में ३० करोड़ रूपये एवं आवश्यक उपकरणों के क्रय के लिये २२ लाख रूपये, संस्थान के लिये प्रस्तावित वाहनों में से १ तिहाई वाहनों की खरीदी के लिये प्रथम वर्ष में राशि ९० लाख रूपये तथा शेष राशि एक करोड़ ८० लाख रूपये आगामी ४ वर्षों में दिए जायेंगे। संस्थान के लिये एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एक निरीक्षक(जीडी), एक उप निरीक्षक (एमटी), एक उप निरीक्षक (जीडी), ३ आरक्षक (एमटी), एक आरक्षक (इलेक्ट्रीशियन), एक आरक्षक (मैकेनिक), एक आरक्षक (मशीनिस्ट), एक सूबेदार-अ/स्टेनो, एक एकाउंटेन्ट अ, एक उप निरीक्षक-अ इस प्रकार कुल १३ पदों की स्वीकृति दी है। साथ ही संस्थान में आवर्ती व्यय के लिये प्रशासनिक व्यय ५० लाख ७ हजार रूपये, वाहनों को रेंट पर लिए जाने के लिये ५० लाख रूपये और आउट सोर्सिंग के लिये एक करोड़ रूपये (कुल २ करोड़ रुपये) प्रतिवर्ष राज्य शासन द्वारा Block Grant के रूप में आगामी ४ वर्ष तक दिए जायेंगे।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page