top of page

बड़ावदा में २६ तपस्वीयों की निकली ऐतिहासिक शोभा यात्रा

बड़ावदा/प्रवीण व्यास/मालवा हेराल्ड - तपस्या से कर्मो की निर्जर होती है। दृढ़ संकल्प से असम्भव भी सम्भव हो जाता है। बड़ावदा नगर के १४ लोगो ने सिद्धि तप का आराधना कर जहाँ अपनी आत्मा का कल्याण किया वही नगर का नाम भी तप के क्षेत्र में रोशन हुआ। १४ का आंकड़ा हर मायने में शुभ रहा।

उक्त प्रेरक प्रवचन साध्वी हर्ष प्रिया जी ने यह सामूहिक सिद्धि तप, मासक्षमण व अन्य तपस्या की अनुमोदना निमित तीन दिवसीय जिनेंद्र भक्ति महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को यहां कृषि उपज मंडी प्रांगण में एक महत्ती धर्म सभा मे दिए। प्रातः 9 कृषि उपज मंडी प्रांगण से 26/तपस्वीवियो की ऐतिहासिक शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों में निकाली गई इस शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान का राज चल रहा था जहां लाभार्थी परिवार भगवान की प्रतिमा को लिए चल रहे थे इसकी जगह जगह जैन जैन बंधुओं ने गहलु की। शोभा यात्रा में सरस्वती ज्ञान मंदिर का बेंड व आदिवासी नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहा। शोभा यात्रा में बग्गी में बैठे सभी तपस्वियों का का जगह जगह स्वागत हुआ। प्रेस क्लब, नगर परिषद, नेता प्रतिपक्ष पदमा हिंगड़ आदि ने मंच बनाकर पुष्प वर्षा की।

शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई कृषि उपज मंडी प्रांगण पहुंची जहां धर्म सभा हुई जिसमें विभिन्न शहरों के अनेकों समाजसेवी जनप्रतिनिधि मौजूद थे भगवान महावीर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ गुरु वंदना के पश्चात मुक्ति प्रिया जी ने मंगलाचरण दिया। अर्हम प्रिया जी ने तप का महत्व बताया। स्वागत भाषण चातुर्मास समिति सचिव शिरीष सकलेचा ने दिया। स्वागत गीत सलोनी सकलेचा ने दिया।

तपस्या को प्रथम पढ़ने का लाभ मिट्ठू लाल शांतिलाल ओस्तवाल परिवार जावरा ने लिया। लीलाबाई समरथ मल सकलेचा ने संघ की ओर से तपस्वी को उपहार भेट किये। दुग्गड़ व ओरा परिवार की ओर से सभी तपस्वियों का माला पहनाकर ,अभिनन्दन पत्र भेट किया गया। संचालन संतोष जैन बड़ौद ने किया। श्री संघ का स्वामीवात्सल्य हुआ।इस अवसर पर विद्यायक मनोज चावला, पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत, मोहन खेड़ा ट्रस्टी बाबुलाल खेमसरा,अनिल दसेड़ा, प्रो. श्रीपाल सकलेचा, डॉ सीएम मेहता, जैन पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष् सुनील चोपड़ा , दादावाड़ी अध्यक्ष् पुखराजमल सकलेचा ,नप अध्यक्ष् प्रतिनिधि राजेन्द्र कुमावत, जिला योजना समिति सदस्य अनिल अवस्थी,भाजपा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष् राधेश्याम चोहान आदि मौजूद थे।


सिद्धि तप के 14 तपस्वी


मानमल सकलेचा

नरेन्द्र सकलेचा

हर्षित चत्तर

कुसुम सकलेचा

संगीता सकलेचा

साधना बाफना

मिनल सकलेचा

वर्षा चत्तर

मीना सकलेचा

ममता सकलेचा

सुनीता चत्तर

अनिता चत्तर

अर्पिता सकलेचा

राज श्री चत्तर

सुनीता मेहता मासक्षमण तप।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page