top of page

जायसवाल परिवार कठोडिया में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का बड़ी धूमधाम से समापन

बदनावर/मालवा हेराल्ड | बदनावर के जायसवाल परिवार कठोडिया में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का आज समापन हुआ | शांति एवं सर्वकल्याण की कामना की गई। कथा के समापन पर हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया। इस दौरान परम पूज्य आचार्य पंण्डित निलेश शर्मा द्वारा व्यासपीठ से कहा कि आत्मा को जन्म व मृत्यु के बंधन से मुक्त कराने के लिए भक्ति मार्ग से जुड़कर सत्कर्म करना होगा। हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है।

यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मन वांछित फल प्रदान करते हैं। शर्मा ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। श्रीमद्भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं। विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है। कथा के समापन पर पूरे गांव में ढोल डीजे के साथ भव्य जुलूस भी निकाला गया |

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page