
बदनावर/मनीष शर्मा/मालवा हेराल्ड - नगर के अति प्राचीन सर्व मंगलकारी भगवान श्री देवनारायण मंदिर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान श्री देवनारायण जी के प्रिय अश्व लीलाधर के जन्मउत्सव (भादवी छठ)को धूमधाम से मनाया गया। महाआरती छप्पन भोग का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा कुंवर डॉक्टर प्रह्लाद सिंह सोलंकी नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पवार मनोज सोमानी वार्ड क्रमांक ५ पार्षद जनूबाई सीरवी वार्ड वार्ड क्रमांक ७ के पार्षद सुखराम देवदा क्रमांक छह पार्षद प्रतिनिधि शंकर राव ,जयदीप सिंह पवार आदि अतिथि थे । ५६ भोग महा प्रसादी लाभार्थी नानालाल चौधरी द्वारा किया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष दिलीप सिंह जी चौहान अनोखी लाल जी गुर्जर बाबूलाल जी गुर्जर कन्हैया लाल गुर्जर मोहन सिंह जी डोडिया नितिन यादव,अतुल तांबे, हुकुमसिंह सोलंकी,जगदीश हारोड,पवन हारोड, ऊकार लाल ट्रेलर,पीयूष यादव,सतनारायण सांखला ओम गुर्जर ईश्वर जायसवाल,नागु गुर्जर, बसंती लाल गुर्जर, सतीश श्रीवास्तव, संदीप गुर्जर गोपाल जी चौधरी रितिक पाल राकेश गुर्जर मुकेश गुर्जर ओमप्रकाश सोनीगर संतोष पाटीदार संदीप हारुण जयदीप गुर्जर बड़ी संख्या में माता बहने उपस्थित थे महिला मंडल द्वारा रात्रि जागरण भजन कीर्तन किया गया।