top of page

मध्य प्रदेश के जबलपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भव्य रोड शो

7 Apr 2024

प्रधानमंत्री पहुँचे जबलपुर, भगत सिंह चौक से शंकर्राचार्य चौक तक मोदी-मोदी का शंखनाद

जबलपुर | प्रधानमंत्री मोदी ने आज मध्य प्रदेश में भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रचार का बिगुल फूंक दिया | यह माननीय प्रधानमंत्री का प्रदेश में पहला रोड शो है | जबलपुर लोकसभा सीट पर आशीष दुबे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हैं | रोड शो में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी प्रधानमंत्री के साथ हैं | जबलपुर के सरदार भगत सिंह चौक से आदि शंकर्राचार्य चौक तक निकल रहे भव्य रोड शो की लम्बाई लगभग 1 किलोमीटर है |


रोड के दोनों ओर जनता खड़ी जनता "मोदी जी को जय श्री राम" के नारे लगा रही है | राम मंदिर बनने के बाद से ही जनता का उत्साह चरम पर है | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोनों हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन कर रहें हैं | महिलाएं प्रधानमंत्री मोदी की आरती उतर रही है | जबलपुर की जनता का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति प्रेम इस रोड शो में साफ़ दिख रहा है |

bottom of page