top of page

MP News: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह पर दर्ज हुआ प्रकरण

उज्जैन। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट पर की गई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सर संचालक गुरू गोलवलकर को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में अजाक थाने में शिकायत की गई पुलिस ने मामले में दिग्विजय सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।


अजाक थाने में मामले की शिकायत भैरूनाला वाल्मिकी बस्ती में रहने वाले राजकुमार पिता गेंदालाल घावरी ने शिकायती आवेदन देते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह की फेसबुक अकाउंट पर की गई पोस्ट की प्रतिलिपि भी सौंपी है। आवेदन में कहा गया कि मैं अनुसुचित जाति का सदस्य होकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यकर्ता हूं पूर्व मुख्यंत्री एवं कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह के द्वारा अपने अधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट डाली गई है जो मेरे द्वारा पढ़ी गई। पोस्ट के साथ एक फोटोग्राफ भी पोस्ट किया है जिसमें लिखा है कि गुरू गोलवलकर जी के दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों के लिए व राष्ट्रीय जल जंगल व ज़मीन पर अधिकार पर क्या विचार थे अवश्य जानिए। इसके साथ पोस्ट में संघ के गोलवलकर जी का फोटो है। पोस्ट में लिखा गया है कि जो दलित पिछड़ों और मुसलमानों को बराबरी का अधिकार देती हो ऐसी आज़ादी मुझे नहीं चाहिए। उक्त फोटो के उपरी भाग में यह भी लिखा हुआ है कि सदाशिव राव गोलवलकर ने अपनी पुस्तक में स्पष्ट लिखा है। जब भी सत्ता हाथ लगे तो पहले सरकार की धन संपत्ति, राज्यों की ज़मीन और जंगल पर अपने दो तीन विश्वसनीय धनी लोगों को सौप दें। पोस्ट में और भी कई बाते लिखी गई है। जिससे मेरी भावना आहत हुई है। मेरे मन को दुख हुआ है और पीड़ा पहुंची है। दिग्विजयसिंह द्वारा जानबूझकर दलित समाज (अनुसुचित जाति) के लोगों को नीचा दिखाने और आपस में अन्य जाति व धर्मों से विवाद कराने के उद्देश्य से यह पोस्ट की है। जिसके चलते मामले में योग्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाये। अजाक थाना पुलिस ने मामले में दिग्विजय सिंह के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट की धारा में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page