top of page

मुख्यमंत्री यादव ने खरगोन लोकसभा टोली की बैठक को सम्बोधित किया

21 Mar 2024

आगामी लोकसभा चुनाव से सम्बंधित मामलों पर चर्चा की

भोपाल | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित खरगोन लोकसभा टोली की बैठक को सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी दी शर्मा, मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा एवं खरगोन लोकसभा के उम्मीदवार गजेंद्र सिंह पटेल आदि उपस्थित रहे।



खरगोन में मतदान 13 मई को है | खरगोन में 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के गजेंद्र सिंह पटेल ने कांग्रेस के पोरलाल खरते को लगभग 2,02,115 मतों से हराया था | खरगोन लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है | इस बार 2024 में दोनों पार्टियों ने पुराने उम्मीदवारों पर अपना भरोसा कायम रखा है |

bottom of page