top of page

कलेक्टर होंगे नगरपालिका झाबुआ के प्रशासक

झाबुआ/माणक लाल जैन/मालवा हेराल्ड | कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोमेश मिश्रा के आदेश दिनांक १४ सितम्बर २०२२ में नगरीय निकाय एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेश दिनांक 14 सितम्बर के परिपालन में झाबुआ जिले की नगरीय निकायों के परिषद का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम १९६१ की धारा ३४६ के अंतर्गत निर्वाचित परिषद का कार्यकाल समाप्त होने की तिथि से आम निर्वाचन सम्पन्न होने व नवीन परिषद का कार्यभार ग्रहण करने तथा समस्त शक्तियों एवं कृत्वयों का निर्वाहन करने के लिए प्रशासक नियुक्त किए है।

आज प्रातः कलेक्टर सोमेश मिश्रा के द्वारा नगरपालिका झाबुआ के प्रशासक के रूप में चार्ज ग्रहण किया एवं नगर परिषद राणापुर के लिए प्रशासक तहसीलदार राणापुर, नगर परिषद थांदला के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं नगर परिषद पेटलावद के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद के द्वारा प्रशासक का चार्ज ग्रहण किया है। नगर पालिका झाबुआ के मुख्य नगरपालिका अधिकारी एल.एस.डोडिया एवं स्टॉफ के द्वारा कलेक्टर महोदय का अभिनंदन किया गया।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page