
सागर| मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का बिगुल बज गया है| इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे सागर पहुँचे, यहाँ उन्होंने एक सभा को संबोधित किया| अपने संबोधन के दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उसे नाजायज़, illegal बताया| भाषण के पोस्ट को सोशल मीडिया पर भी साझा किया गया|
इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रदेश की जनता के ढेर सारी घोषणाएं की| इसमें किसानों की कर्ज मुक्ति, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, प्रदेश की महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए देने जैसे घोषणाएं प्रमुख हैं| खरगे ने मंच से ये ऐलान किया कि अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार बनी तो सरकारी कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी और 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ होगा| खरगे ने मंच से यह वादा किया कि कांग्रेस पार्टी राज्य में जाति जनगणना कराएगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की कार्यसमिति में पिछड़े वर्ग के 6 लोगों को शामिल किया गया है|
खरगे ने अगला निशाना प्रधानमंत्री मोदी पर साधा उन्होंने कहा कि मोदी जी को संत रविदास जी सिर्फ़ चुनाव में याद आते हैं। देश में पिछले 9 वर्षों से मोदी सरकार हैं और मध्य प्रदेश सरकार में 18 सालों से शिवराज सत्ता में हैं, पर दोनों को चुनाव के समय रविदास जी की याद आ रही है| उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी को यदि रविदास जी की इतनी फ़िक्र है तो उन्होंने दिल्ली में संत रविदास जी की यादों से जुड़े ऐतिहासिक मंदिर को क्यों गिरवा दिया ?
उनके साथ मंच पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहे| खरगे ने देश के गृहमंत्री अमित शाह से ये सवाल किये-
आदिवासी युवक के मुंह पर पेशाब करने वाला किस पार्टी का है ?
आदिवासियों की जमीन गैर आदिवासियों को बेचने वाले कौन हैं ?
गरीबों की जमीन हथियाने वाले कौन हैं ?
सरकारी खर्च पर बने दलितों के मकानों को तुड़वाने वाले कौन से दल से हैं ?
देश को बेहाल किसने किया ?
ये सभी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा कीं