top of page

अपार जनसैलाब के साथ कांग्रेस ने निकाली एतिहासिक रैली

थांदला(माणक लाल जैन)| चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस ने एतिहासिक रैली निकाल किया जोरदार शक्ति प्रदर्शन। कांग्रेस प्रत्याक्षी विरसिह भुरिया ने दावाकिया हे मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी कांग्रेस कार्यकर्ताओ में जोश व उत्साह देखते ही बन रहा है।भारी संख्या की तादाद मेंकांग्रेस कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए।कांग्रेस पार्टी द्वारा आज अपना प्रभावी शक्ति प्रदर्शन किया गया है जिसमें रैली का नेतृत्व क्षेत्र केगांधी के नाम से जानने वाले कांग्रेस प्रत्याशी विरसिंह भूरिया आमजन से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील भी करते रहे।रैली पुरानी मंडी से होती हुई नगर के प्रमुख मार्गो से होकर निकली। तत्पश्चात रैली स्थानीय दशहरा मैदान में पहुंच आमसभा में तबदीलहुई। आमसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी विरसिंह भूरिया ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही हैं,यहजनसैलाब इसी की ओर इशारा कर रहा है। कांग्रेस की सरकार बनते ही कांग्रेस सरकार ने जो 11 वचन प्रदेश की जनता से किए हैं उसेतत्काल पूरा करेंगे, कांग्रेस जो कहती हैं वो उसे पूरा करती है, प्रदेश की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है, महंगाई ने आम लोगों काजनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, रोजगार की तलाश में पढ़ा लिखा युवा बेरोजगार होकर दर बदर भटक रहा है, कांग्रेस ने कर्मचारियोंके हितों के लिए प्रभावी कार्य किए है,अब कांग्रेस ने कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन योजना लागू करने का निश्चय किया है, मजदूर, किसान,युवा, व्यापारी आदि के लिए कांग्रेस उनके उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल जसवंतभाबोर,प्रभारी प्रभाबेन तावडिया, जिला संगठन मंत्री जसवंत भाबोर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर, युकां विधानसभा अध्यक्षराजेश गेंदाल डामोर,पूर्व जनपद अध्यक्ष चेनसिंग डामोर,गुरु प्रसाद अरोरा, क्लेमेंसी डोडियार,जितेन्द्र धामन, आदि द्वारा किया गया।स्वागत समारोह शहर कांग्रेस अध्यक्ष आनंद चौहान,व युकां अध्यक्ष विरेन्द्र बारिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,शहर कांग्रेस,युकां कमेटी, महिला कांग्रेस,एनएसयूआई, सेवादल,पार्षदगण पूर्व पार्षदगण, जनपदसदस्य,सरपंचगण, आदि मोर्चा के पदाधिकारीगण, नेतागण,व भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।संचालन यामिन शेख, विकास रावत द्वारा किया गया। आभार सरपंच रूसमाल मैड़ा ने माना।





Jhabua Congress

ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page