top of page

मध्य प्रदेश के सागर में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक दलित युवक की कुछ लोगों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। विपक्षी दल कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बृहस्पतिवार को खुरई थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा। हालांकि, भाजपा ने कहा कि मामले में तुरंत कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजय उइके ने बताया, ‘‘खुरई थाना क्षेत्र में एक युवक का पुरानी दुश्मनी को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। दूसरे पक्ष द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। फिर जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।” वहीं, खुरई ग्रामीण थाने के प्रभारी नितिन पाल ने कहा, ‘‘मरने वाले युवक की पहचान सागर जिले के बरोदिया नैनागिर गांव निवासी नितिन अहिरवार (18) के रूप में हुई है। इस मामले में कुल 13 आरोपी हैं, जिनमें से नौ नामजद में से आठ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’


मरने वाले युवक की पहचान सागर जिले के बरोदिया नैनागिर गांव निवासी नितिन अहिरवार के रूप में हुई है। इस मामले में कुल 13 आरोपी हैं, जिनमें से आठ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page