top of page

Badnawar MP: रामधुन टॉवर लगाने के लिए भक्त ने लिखा अपने खून से पत्र

बदनवार । नगर की सबसे ऊंची जगह किला परिसर पर नगर के सनातन समाज के युवा रामधुन के लिए टॉवर लगाने की मांग तेज हो गई है। जिसके लिए खून से विनती पत्र भी लिखा है। रामधुन टॉवर लगाने के लिए पत्रकार एवं राजपूत समाज के सक्रिय कार्यकर्ता पोपसिंह राठौर ऊर्फ पप्पी बना ने अपने खून से पत्र लिखकर विनती की है। पप्पी बना के इस तरह से लिखा गया पत्र चर्चा का विषय है। अपने आराध्य के लिए एसी लगन बहुत कम देखने को मिलती है। जैसे ही पप्पी बना ने रामधुन के लिए टॉवर लगाने की गुजारिश की तो कुछ ही देर में बड़ी संख्या में दान दाताओं द्वारा नगद राशि के साथ निर्माण सामग्री भी देने की घोषणा की है। रामधुन टॉवर लगाने के लिए पप्पी बना अपने मित्रमंडली के साथ मंदसौर के गरोठ शहर में पहले से लगे रामधुन टॉवर का मोका मुआइना कर आए है। जिससे बदनावर में स्थापित होने वाले टॉवर को लगाने में सुविधा हो। टॉवर लगाने से बदनावर वासियों को सुबह शाम कुछ देर रामधुन सुनने को मिलेगी साथ ही शासन की आवश्यक सूचनाएं का प्रसारण भी इस टॉवर के द्वारा किया जा सकता है। टॉवर के लिए भूमि का चयन होकर चुने की लाइन भी डाल दी जा चुकी है। लोगो को बेसब्री से इंतजार है इस रामधुन टॉवर की कब अपने राम का नाम इस टॉवर से सुनकर मन एवं वातावरण को शुद्ध किया जा सके।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page