top of page

कलेक्टर ने ध्वज दिवस का शुभारंभ कर सहयोग राशि भेंट की

15 Sept 2022

देवास से मालवा हेराल्ड की ख़बर

देवास/मालवा हेराल्ड | म.प्र. दृष्टिहीन कल्याण संघ देवास द्वारा 14 सितम्बर को ध्वज दिवस का शुभारंभ देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के कर कमलो द्वारा किया गया। कलेक्टर श्री शुक्ला को संस्था अध्यक्ष राजेन्द्र मूंदड़ा ने ध्वज लगाया। इस राशि से दृष्टिहीन कन्या केन्द्र में दृष्टिहीन बालिकाओं के लिये आवास, भोजन, वस्त्र, चिकित्सा, इत्यादि मूलभूत सुविधाओं, शिक्षण-प्रशिक्षण की व्यवस्था निशुल्क कराई जाती है। कलेक्टर ने देवास के नागरिकों से अपील की है कि वे भी अधिक से अधिक सहयोग राशि देकर संस्था का सहयोग करें एवं संस्था संचालन में अपना योगदान दें। इस अवसर पर संरक्षक बलजीतसिंह सलूजा, सचिव डॉ. सुरेश शर्मा, संस्था प्राचार्य सीमा सोनी, लेखापाल सुमित गौर ,शारदा चौधरी, शुबही हाशमी, खुशबू पालीवाल, संगीता जोशी, नेहा वर्मा, जयश्री चौधरी, नेहा सांगते, दीक्षा वर्मा, अर्चना चतुर्वेदी, बालिकाएं व विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page