top of page

म.प्र. के देवास में हनी ट्रैप का बड़ा मामला

देवास/मालवा हेराल्ड - आज निजी नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर के 11 पेज के शिकायती आवेदन पर सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज हुआ है | भीलवाड़ा निवासी एक महिला के अलावा दो डॉक्टरों के खिलाफ़ दर्ज हुआ केस | धारा 384,120 बी के तहत दर्ज हुआ प्रकरण | फरियादी डॉक्टर पवन कुमार चिल्लोरिया ने ब्लैकमेलिंग कर हनी ट्रैप मामले में फंसाकर रूपये ऐठने का मामला दर्ज कराया | कोतवाली पुलिस ने भीलवाड़ा निवासी एक महिला, देवास निवासी डॉक्टर संतोष दबाड़े, टोंकखुर्द निवासी डॉक्टर महेंद्र गालोधिया के खिलाफ केस दर्ज किया | देवास एस पी डॉ शिव दयाल सिंह ने मालवा हेराल्ड संवाददाता को बताया - "फरियादी डॉक्टर पवन कुमार चिल्लोरिया की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू की गई है, डॉक्टर से करीब 9 लाख रुपए ऐंठे गए हैं |" फिलहाल मामले में तीन आरोपी बनाए गए है। मामले की जांच की जा रही है |

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page