top of page

दैनिक मालवा हेराल्ड | हरदा से दीपक सारण कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, कांग्रेस इसे अपनी बड़ी कामयाबी मान रही है | दीपक सारण कृषि मंत्री कमल पटेल के काफ़ी नजदीकी थे | जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं मध्य प्रदेश में राजनीतिक उथल पुथल बढ़ गई है |
चुनाव के पहले नेताओं के दल बदलने का दौर जारी है इसी क्रम में दीपक जोशी, बालाघाट की पूर्व विधायक अनुभा मुंजारे और दीपक सारण भाजपा से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं | इनके साथ कई कार्यकर्त्ता भी कांग्रेस से जुड़ गए हैं | प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह स्वयं इन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिला रहे हैं | इसी के साथ सतना के पूर्व मंत्री सईद अहमद ने भी पुन कांग्रेस को ज्वाइन कर लिया है | चुनाव के पहले दोनों पार्टियाँ अपनी ताकत बढ़ने में लगी हैं |
bottom of page