top of page

गरीब कल्याण महाअभियान एवं रिपोर्ट कार्ड विमोचन कार्यक्रम

20 Aug 2023

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का संबोधन

मध्यप्रदेश राज्य का गठन 1956 में हुआ। 56 के पहले विंध्य प्रदेश, मध्यभारत और भोपाल स्टेट में कांग्रेस का शासन था।

• 1950 से 2003 तक कांग्रेस का शासन रहा। बीच के 6-7 साल छोड़कर पूरे समय कांग्रेस का शासन था। आज जो लोग सवाल कर रहे हैं उन्हें सबसे पहले 53 साल का हिसाब जनता को देना चाहिए।

कांग्रेस के शासन में 53 साल में मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य का टैग मिला।

• 1980 के दौर में जाने माने आर्थिक विश्लेषक श्री आशीष बोस ने राजीव गांधी जी को एक पेपर प्रस्तुत किया था जिसमें उन्होंने बीमारू शब्द का उपयोग किया था।

देश की विकास दर को 4 राज्य नीचे ला रहे थे। बीमारू शब्द इन चार राज्यों के पहले अक्षर से बना है। बिहार, संयुक्त मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तरप्रदेश।

तब यूनाइटेड नेशन और विकास दर के मानक तय करने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने इन चार राज्यों राईट ऑफ स्टेट माने जाते हैं जिनमें कुछ सुधर नहीं सकता।

• 2003 में श्रीमान बंटाधार की सरकार को हटाकर मध्यप्रदेश की जनता ने ऐतिहासिक निर्णय लिया। उमाभारती जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी।

उमाभारती जी बाबूलाल जी और 2005 के बाद श्री शिवराज जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को बीमा शब्द से मुक्ति दिलाने का काम किया।

बीते 20 साल गरीबी से मुक्ति का स्वर्ण काल मध्यप्रदेश में साबित हुआ है। आगामी 25 साल में संपूर्ण विकसित बनाने की नींव डालने का काम इन 20 साल में हुआ है।इसके साथ आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने की नींव डालने का काम इन 20 सालों में हुआ है।

स्वास्थ्य, औद्योगिक क्षेत्र, सिंचाई, युवाओं के लिए पढ़ाई लिखाई सभी दृष्टि से एक आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की नींव डालने का काम इन 20 साल में हुआ है।

मैं मध्यप्रदेश की 9 करोड़ जनता को भरोसा दिलाता हूं कि आने वाले अमृत काल का समय मध्यप्रदेश को देश के सबसे विकसित राज्यों की श्रेणी में रखने और संपूर्ण आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हम काम करेंगे।

जिसे कभी बीमारू कहा जाता था उसको बेमिसाल विकास का राज्य कहा जाता था

जो कभी बंटाधार माना जाता था वह आज हर क्षेत्र में बुलंदियों पर खड़ा है

जिसे पिछड़ा माना जाता था आज वह हर पैरामीटर में हर क्षेत्र में आगे माना जाता है।

• 20 साल में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सड़क अर्थव्यवस्था सुशासन कानून और व्यवस्था सभी क्षेत्रों में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है।

चाहे बुंदेलखंड हो बघेलखंड, निमाड़ हो या मालवा, ग्वालियर चंबल हो या महाकौशल, भोपाल से लेकर प्रदेश की हर चौपाल तक खुशहाली और विकास को पहुंचाने का काम भाजपा की सरकार ने किया है।

20 साल में 10 साल डबल इंजन की सरकार रही। 2014 में मोदी जी की सरकार बनी और मोदी जी ने मध्यप्रदेश को काफी कुछ और मन खोलकर दिया है। मध्यप्रदेश की जनता ने भी मोदी जी की हर पहल का जवाब झोलियां भर-भरकर वोट और सीटें देकर दिया है।

• 2014 में 29 में से 27 सीटें लोकसभा की बीजेपी जीती, 2019 में से 29 में से 28 और अब मैं विश्वास के साथ कहता हूं एक सीट की कमी है। 2024 में भी एक सीट की कमी भी मध्यप्रदेश की जनता पूरी कर देगी।

मैं मध्यप्रदेश की जनता को कहने आया हूं कि अगला चुनाव है वो बंटाधार की ओर से विकसित मध्यप्रदेश बनाने का चुनाव है। बीमारू की ओर से सर्वोच्च स्थान पर बैठे हुए एमपी का चुनाव है।गरीबी से संपूर्ण मुक्ति का चुनाव है।

मोदी जी के नेतृत्व में यहां पर शिवराज जी ने जिस प्रकार से मोदी जी की सभी योजनाओं को नीचे पहुंचाया है। वह आने वाले समय में इस नींव पर बहुत बड़ी इमारत खड़ी करने जा रहे हैं। इसलिए मध्यप्रदेश की 9 करोड़ जनता का आशीर्वाद की कामना करते हैं।

मोदी जी के समय में 60 करोड़ से ज्यादा लोगों के जीवन स्तर उपर उठाने का काम हुआ है। 14 करोड़ लोगों यानी 10 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से ऊपर आ चुके हैं। आजादी के बाद ऐसा समय कभी नहीं आया जब आबादी के 10 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा के उपर आए हैं। इसलिए मोदी जी को गरीब कल्याण का पुरोधा मानते हैं। इसका जो सबसे ज्यादा फायदा दो तीन राज्यों को मिला है उसमें से एक मध्यप्रदेश है। जिसने हर क्षेत्र में प्रगति की है।

मध्यप्रदेश सरकार ने शिवराज जी के नेतृत्व में ढ़ेर सारे परिवर्तन मध्यप्रदेश में किए हैं।

श्रीमान बंटाधार और कमलनाथ जी स्पष्ट जवाब दें कि 2002 में बजट का आकार 23 करोड़ छोड़ा था जिसे हमने 3 लाख 14 हजार करोड़ पर पहुंचाया है। इसका जवाब कांग्रेस दे।

शिक्षा का बजट 2456 करोड़ से 38 हजार करोड़ पर पहुंचाया है। जिस प्रदेश की सरकार बजट में शिक्षा के लिए समुचित भाग न रखे वह नए प्रदेश का निर्माण नहीं कर सकती। बीजेपी की सरकारों ने इस चीज को पहचान कर अमल में लाया है।

स्वास्थ्य का बजट 580 करोड़ था जिसे 16 हजार करोड़ किया है जिसमें मोदी जी की आयुष्मान योजना नहीं है। सर्व शिक्षा अभियान का बजट 844 करोड़ से 7 हजार करोड़ किया है।

एस. सी. एस. टी. और ओ.बी.सी. का बजट 1056 करोड़ था इसे बढ़ाकर 64390 करोड़ तक पहुंचाया है। इस पर कांग्रेस जवाब दे ।

प्रति व्यक्ति आय 11700 थी जो अब 1 लाख 40 करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। इसके लिए मैं शिवराज जो को बहु तधन्यवाद देता हूं। मोदी जी और शिवराज की जोड़ी ने इसे यहां तक पहुंचाया है।

एमएसएमई सालाना रजिस्ट्रेशन 4297 उद्योगों का होता था अब 3 लाख 61 हजार 541 का होत है।

. सड़क निर्माण पहले 60 हजार किमी थी जिसकी जगह अब 5 लाख 10 हजार किमी सड़कों का निर्माण हो गया है।

कृषि विकास दर साढ़े 6 गुना बढ़ी है।

जिन्होंने कभी हाथ में हल नहीं पकड़ा वो कमलनाथ एमएसपी की बात कर करते हैं। जब मिस्टर बंटाधार छोड़ कर गए थे तब गेहूं की खरीदी 4लाख 38 हजार टन थी 70 लाख 96 हजार मीट्रिक टन पहुंच गई है।

राशन के लाभार्थी परिवार 52 लाख थे अब पारदर्शिता से राशन 1 करोड़ 25 लाख परिवारों को पहुंचरहा है।

• मेडिकल सीटें कांग्रेस 620 छोड़कर गई थी अब 4 हजार से ज्यादा बन गई हैं।

एकलव्य आदर्श विद्यालय कांग्रेस के 53 साल में एक भी नहीं बना अब 63 बन चुके हैं।

आईआईटी 159 थी अब 1014 हैं और पर्यटकों की संख्या 64 लाख थी अब 9 करोड़ से अधिक हो गई है।

मैं स्पष्टता से कांग्रेस के नेताओं को आह्वान करता हूं कि इधर-उधर के गलत आरोप लगाकर प्रदेश की जनता को गुमराह करने की जगह इस रिपोर्ट कार्ड का जवाब दें।

बीजेपी जवाबदेही की परंपरा है। जहां सरकार है वहां 5 साल बाद चुनाव में जाने के पहले हिसाब देते हैं।

कांग्रेस से मैं पूछता हूं मध्यप्रदेश से किए अन्याय का हिसाब दें।

 

• 2004 से 2014 में केन्द्र की सरकार ने 1 लाख 58 हजार करोड़ रुपए दिए। मोदी जी की सरकार

 ने 2014 से 2023 तक 8 लाख 31 हजार करोड़ रुपए दिए हैं।

किसान सम्मान निधि 91 लाख किसानों को 19 हजार करोड़ का फायदा अब तक पहुंच चुका है।

संपूर्ण सेच्युरेशन मोदी सरकार का नक्शा है। पहले टुकड़ो में विकास आता था अब हर व्यक्ति को लाभ देने की बात होती है।

गरीब कल्याण का कॉन्सेप्ट स्वतंत्र भारत में हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है।इसलिए जनादेश बारबार मिलता है।

फसल बीमा 25 हजार करोड़ का फायदा मिला।

• जल जीवन मिशन 1.2 करोड़ घर और 60 लाख कनेक्शन |

आयुष्मान भारत योजना 3.6 करोड़ लाभार्थी, 30 लाख ने लिया फायदा ।

80 लाख शौचालय निर्माण पूर्ण ।

अन्न योजना 1.2 करोड़ कार्ड में 5.1 करोड़ लाभार्थी ।

10 लाख 87 हजार गैस सिलेंडर पीएम आवास योजना 42 लाख लोगों को घर मिला। नेशनल हाइवे में 4 हजार किमी के नए मिले हैं।

5400 अरब रुपए से दिल्ली मुंबई कॉरिडोर में इंदौर शामिल हुआ।

• 31 हजार करोड़ की लागत से 906 किमी लंबा नर्मदा एक्सप्रेस वे ।

• 5 वित्तीय वर्षों में 72 हजार किमी सड़कों को लंबाई को बढ़ाया है।

विकास के इन पैरामीटर का जवाब प्रदेश की 9 करोड़ की जनता मिस्टर बंटाधार और कमलनाथ से मांग रही है।

रेलवे में 12 हजार करोड़ से लागत से 11 कॉरिडोर और 35 से ज्यादा रेलवे स्टेशन के विकास । एयरपोर्ट ग्वालियर - 500 करोड़ की लागत से 2024 तक रीवा एयरपोर्ट शुरु हो जाएगा।

सबसे बड़ा सौर ऊर्जा प्लांट खंडवा में स्थापित होगा।

• 2400 करोड़ से आदिशंकर का अद्वैत स्मारक बनाने का काम हमारी सरकार ने किया है। ओंकारेश्वर में अद्वैत वेदांत संस्थान का निर्माण हो रहा है।

• 3900 में से 2600 से ज्यादा अमृत सरोवर बन गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ग्वालियर में बन रहा है।

ऊर्जा क्षमता 29 हजार मेगावॉट से आगे पहुंच गई है।

शिवराज जी को विशेष धन्यवाद देता हूं सिंचाई क्षमता 47 लाख हेक्टेयर तक पहुंची है।

• 46 लाख बेटियों को लाड़ली लक्ष्मी बेटियों और 53 लाख से अधिक महिलाओं को स्व-सहायता समूह से फायदा पहुंचा है।

उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर का निर्माण हुआ है।

इंदौर और भोपाल में मेट्रो का कार्य ।

मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिन्दी में ।

जनजातीय वर्ग के लिए पेसा नियम लागू हुए हैं।

देश के सबसे बड़े फेवरेट निवेश स्थान के रूप में मध्यप्रदेश बन गया है।

मोदी जी और शिवराज जी की गरीब कल्याण की योजनाओं को कांग्रेस ने बंद कर दिया था। हमारी योजनाओं को अपाहिज करने का काम 15 महीने के कांग्रेस की सरकार ने किया ।

कमलनाथ जी की सरकार को सोशल मीडिया वाले करप्शननाथ की सरकार कहते हैं।

इस्तीफे के 15 मिनट पहले कभी कोई मुख्यमंत्री साइन नहीं करता। 63 हजार करोड़ के मोबाइल घोटाले के आरोप पर साइन हुआ।

350 करोड़ के घोटाले मोजरवियर हुआ 24 करोड़ का अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले और 600 करोड़ के इफ्को घोटाले से कमलनाथ जुड़े हुए हैं।

• 25 हजार करोड़ की कर्ज माफे के वादे में घपले हुए हैं।

• सहरिया, बैगा और भारिया महिलाओं को आहार अनुदान राशि को बंद कर दिया। 800 से ज्यादा ट्रांसफर करके फिर से ट्रांसफर इंडस्ट्री लागने का काम कमलनाथ सरकार ने किया ।

कमलनाथ अपनी 15 महीने की सरकार का जवाब जनता को जरूर दें।

मोदी जी ने एक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का बीड़ा उठाया है।

देश में अमूलचूल परिवर्तन हुए हैं। अर्थव्यवस्था 11 से 5 वें नंबर पर आ गई है।

क्लाइमेट चेंज और जीरो टॉलरेंस टोवर्स टेरेरिजम के क्षेत्र में भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा है।

जी -20 भारत की संस्कृति और भारत के विकास और भारत के भविष्य को दुनिया भर में पहुंचाया है।

  पहली जी-20 समिट हैं जिसमें सभी राज्यों को मौका मिला है। यह हमारी विविधता वाली संस्कृति, कई भाषा, व्यजंन और विकास गाथा का संदेश जी-20 से दुनिया में पहुंचाया है।

• 14 देशों ने पीएम श्री नरेन्द्र मोदी जी को अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है। यह भारत की विकासगाथा का सम्मान है।

आजादी के बाद ऐसे 10 साल शायद ही आए होंगे।

मोदी जी ने संकल्प लिया है हम विश्व में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे। 2047 तक संपूर्ण आत्मनिर्भर राष्ट बनेंगे और नए भारत का निर्माण करेंगे।

कांग्रेस ने क्या किया जब भी शासन मिला सिर्फ घोटाला किया - बोफॉर्स घोटाला, टूजी स्पेक्ट्रम घोटाला, सत्यम घोटाला, कॉमनवेल गेम्स घोटाला, कोयला घोटाला, चॉपर घोटाला, वोट के बदले नोट घोटाला, आदर्श हाउसिंग घोटाला, टेट्राट्रक का घोटाला, नेशनल हैराल्ड घोटाला, चारा घोटाला, खाद्य सुरक्षा बिल घोटाला, गाजियाबाद पीएफ घोटाला, डीएलएफ घोटाला, हर्षद मेहता शेयर बाजार घोटाला, हवालाकांड घोटाला, आईपीएल घोटाला, एलआईसी हाउसिंग घोटाला, लडाकू विमान खरीदी घोटाला, फायर सब मरीन घोटाला, मंदिर कलेक्शन और वॉक्सबिगन इक्यूटी घोटाला। यह 24 घोटाले कांग्रेस ने किए जिसका देश की जनता और एमपी की जनता को जवाब देना है।

मध्यप्रदेश की जनता को निर्णय करना है कि इन 24 घोटालों की सूची में शामिल होना है या नंबर वन और नंबर 2 बनाने वाली सूची में मध्यप्रदेश को शामिल होना है।

अगर घोटालों की सूची में शामिल होना है तो जिनकी ऐसी छवि है ऐसे दो नेता है मिस्टर बंटाधार और श्री कमलनाथ और अगर भारत को विकसित बनाने वाले सूची में शामिल होना है तो मोदी जी के नेतृत्व में यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी होगी।

20 साल से यहां जो गरीब कल्याण का यज्ञ शुरू किया है उसको और गति देने पड़ेगी। मध्यप्रदेश की 9 करोड़ की जनता से आशीर्वाद की कामना करता हूं।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page