
27 May 2023
10वी एवं 12वी की परीक्षा के परिणाम आने के बाद जारी किया गया
दैनिक मालवा हेराल्ड | हाल ही में माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा कक्षा 10वी एवं 12वी की परीक्षा का परिणाम जारी हुआ है | अक्सर देखने में आया है रिजल्ट आने के कुछ दिनों के भीतर कई छात्र डिप्रेशन में आकर गलत निर्णय ले लेते हैं | इसी बात की ध्यान में रखते हुए शाजापुर जिला प्रशासन ने एक सार्थक पहल की है | प्रशासन की ओर से सभी विद्यार्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है |
शाजापुर जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर ने बताया कि सफलता और असफलता जीवन के दो अलग-अलग पहलू हैं | जिला प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर 9754135454 एवं 7999747517 विद्यार्थियों के आगामी भविष्य को ध्यान में रखते हुए मार्गदर्शन के लिए जारी किये गए हैं | यहाँ असफल हुए छात्रों से अपील की गई है कि उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है वे अपना नाम, पिता का नाम एवं चाहे गए मार्गदर्शन का विवरण लिखकर दिये हुए नम्बरों पर व्हाट्स एप्प कर सकते हैं | इसी प्रकार से परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थी जिन्हें विषय का चयन करने में दिक्कत आ रही है या किसी और संदर्भ में जानकारी चाह रहे हैं तो वे भी उक्त अनुसार ही जानकारी को साझा कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं |
विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शाजापुर जिला प्रशासन की ओर से की गई ये अत्यंत पहल सराहनीय है | एक उचित मार्गदर्शन भविष्य में होने वाली अनहोनी को रोक सकता है एवं विद्यार्थियों को भविष्य में नए प्रयास करने के लिए प्रेरणा दे सकता है |