top of page

17 Aug 2022
बदनावर से मनीष शर्मा
बदनावर/ मालवा हेराल्ड| नगर में श्री बैजनाथ महादेव मंदिर के सामने शर्मा ग्राफिक्स पर हिताची एटीएम का शुभारंभ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महा मंडलेश्वर श्री उत्तम स्वामी जी महाराज के करकमलों द्वारा किया गया। नगर का पहला 24 घंटे संचालित होने वाला यह एक मात्र प्राइवेट एटीएम है। सभी बैंको के कार्ड से बिना किसी परेशानी के राशि निकाली जा सकेगी। नगर के अधिकांश एटीएम में राशि की कमी के कारण उपभोक्ता को असुविधा उठानी पड़ती है, इन्ही के समाधान हेतु शर्मा ग्राफिक्स द्वारा हिताची कंपनी के सहयोग से एटीएम स्थापित किया गया। शुभारंभ अवसर पर विशेष अतिथि उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, राज्यमंत्री राजेश अग्रवाल, मनोज सोमानी, शेखर यादव सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
bottom of page