top of page

इंदौर। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को एक वर्ष सश्रम कारावास और 10000 का जुर्माना हुआ। इंदौर न्यायलय ने आज पूर्व मंत्री जीतू पटवारी सहित कांग्रेस नेता सुरेंद्र मरमट को भी 1 साल की सजा सुनाई और 10 हजार का जुर्माना भी किया।
वर्ष 2009 में उज्जैन कांग्रेस नेता सुरेंद्र मरमट राजगढ़ क्षेत्र के प्रभारी थे तब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मामले में विवाद होने पर वे घायल हुए थे। जीतू पटवारी उस समय युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे।
हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी और कांग्रेस नेता सुरेंद्र मरमट को जमानत मिल गई है।दोनों नेता अपने वकीलों के साथ एम एल ए कोर्ट में मौजूद रहे।
bottom of page