top of page

मोटर सायकल से पहुचे अमृत सरोवर तालाब रूपाखेडा (राणापुर) का अवलोकन करने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक

14 Sept 2022

झाबुआ से मालवा हेराल्ड के लिये माणक लाल जैन की ख़बर

झाबुआ/माणक लाल जैन/मालवा हेराल्ड | झाबुआ १४ सितम्बर २०२२ कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद तिवारी ग्राम रूपाखेडा राणापुर जनपद क्षेत्र में अमृत सरोवर तालाब का अवलोकन करने मोटर सायकल से पहुंचे। यह तालाब मनरेगा के अंतर्गत १४.६७ लाख की लागत से निर्मित होगा। वर्तमान में यह तालाब भरपुर भरा हुआ है एवं आस-पास के किसानों के लिए यह वरदान सिद्ध होगा। इसके साथ ही भूजल संरक्षण में भी उपयोगी रहेगा।

अमृत सरोवर तालाब का अवलोकन करने के लिए बारिश के कारण रास्ता पूर्णतः अवरूद्ध था। इस जगह जाने के लिए केवल मोटर सायकल ही एक मात्र व्यवस्था थी। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपना वाहन दुर ही खडा करना पडा एवं तालाब के निरीक्षण के लिए बाईक का सहारा लिया। लगभग १ किलो मीटर बाईक के सफर किया।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पी.एल.कुर्वे, तहसीलदार सुखदेव डावर, सीईओ जनपद पंचायत जी.एस.मुजाल्दा एवं थाना प्रभारी कैलाश चौहान, नायब तहसीलदार, प्रभारी पीआरओ सुधीर कुशवाह, एपीओ मनरेगा विकास गुप्ता आदि उपस्थित थे |

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page