top of page

जानिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

31 Mar 2024

रोड शो, आम सभा एवं होली मिलन समारोह में होंगे शामिल

भोपाल | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दिनांक 31 मार्च को उमरिया, डिंडोरी, मंडला एवं सिवनी जिलों के भ्रमण पर रहेंगे | वे अपने व्यस्त कार्यक्रम की शुरुवात सुबह 11 बजे उमरिया में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर करेंगे | वे पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में चर्चा करेंगे | भारतीय जनता पार्टी इस लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटों पर विजय गाथा लिखना चाहती है, इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मध्य प्रदेश में 29 में से 29 लोकसभा सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा गया है |


पार्टी ने पिछले लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान 29 में से 28 सीटों पर जीत हांसिल की थी | इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री डॉ यादव कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हौंसला बढ़ा रहे हैं | इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर 12 बजे डिंडोरी जिले में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे | मुख्यमंत्री डॉ यादव यादव जहाँ एक ओर कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं तो वहीँ दूसरी तरफ जनसभा के माध्यम से मोदी सरकार द्वारा पिछले 10 वर्षों में किये गए विकास एवं जन-कल्याणकारी कार्यों का लेखा जोखा प्रदेश को आम जनता तक पहुँचा रहे हैं |


इसी कड़ी में दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंडला जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे | मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर 3 बजे सिवनी जिले के लखनादौन विधानसभा में रोड शो करेंगे और उसके बाद आम सभा को संबोधित करेंगे | इसके बाद मुख्यमंत्री भोपाल लौट आयेंगे, वे शाम 7:30 बजे भोपाल चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स और इंडस्ट्री के होली मिलन समारोह में भी शामिल होंगे |

bottom of page