top of page

उदयपुर शाही परिवार के लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने उज्जैन प्रवास के दौरान किये महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन

उदयपुर शाही परिवार मेवाड़ राजवंश के 76वें वंशज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने आज उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किये। दर्शन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया भी उपस्थित रहे। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का स्वागत एवं सम्मान किया गया।


ree

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ अरविंद सिंह मेवाड़ के पुत्र हैं। वे एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के कार्यकारी निदेशक हैं, जो उदयपुर के सिटी पैलेस और जगमंदिर आइलैंड पैलेस जैसे ऐतिहासिक होटलों का प्रबंधन करता है। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ समाज सेवा के क्षेत्र में एक बड़ा नाम है वे शिक्षा के आधुनिकिकरण पर जोर देते हैं। वे 'महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल' के प्रबंधन में सक्रिय हैं। लक्ष्यराज सिंह पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय समुदायों की मदद के लिए जाने जाते हैं।


लक्ष्यराज सिंह कई अभियानों से जुड़े हुए हैं, जिन्हें वस्त्रदान सबसे प्रमुख है। इस अभियान के माध्यम से लक्ष्यराज सिंह ने दुनिया भर से पुराने कपड़े इकट्ठा किए और उन्हें जरूरतमंदों को सम्मान के साथ वितरित किया। इसके लिए उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ।


ree

लक्ष्यराज सिंह को क्रिकेट का बहुत शौक है और वे लगातार तीसरी बार एसोसिएशन उदयपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अध्यक्ष हैं। वे एक लोकप्रिय मोटिवेशनल स्पीकर हैं और सोशल मीडिया पर युवाओं के साथ नेतृत्व और विरासत के विषयों पर चर्चा करते रहते हैं।


लक्ष्यराज सिंह 'महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन' के माध्यम से वे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को छात्रवृत्ति और बेहतर शिक्षा सुविधाएं प्रदान करने में जुटे रहते हैं। वे सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं और अक्सर फिटनेस, अनुशासन और राजस्थानी संस्कृति पर युवाओं के साथ संवाद करते हैं। लक्ष्यराज सिंह ने उदयपुर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने कई क्रिकेट टूर्नामेंट्स और स्थानीय खेल प्रतियोगिताओं का समर्थन किया है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page