top of page

मुख्यमंत्री मोहन यादव इन्दौर के लिए रवाना

25 Mar 2024

महाकाल मंदिर हादसे में घायलों के जानेंगे हालचाल

भोपाल | उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के दौरान आग लगने के हादसे की जानकारी जैसे ही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को लगी, उन्होंने तुरंत फ़ोन पर अधिकारियों से इसके बारे में जानकारी ली | मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज़ के दिशानिर्देश प्रशासन को दिये |



मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भोपाल से इन्दौर के लिए प्रस्थान कर चुके हैं | वे इन्दौर में महाकाल मंदिर हादसे में घायल हुए पुजारी, मंदिर कर्मचारी एवं अन्य घायलों से मिलेंगे और उनके हाल-चाल जानेंगे |


हम आपको ये बताना चाहेंगे की आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिन है और आज 11 से 2 बजे का समय उन्होंने भोपाल आवास (सीएम हाउस) पर आमजनों से मिलने के लिए रखा था | उज्जैन के महाकाल मंदिर हादसे के बाद उनके कार्यक्रम में परिवर्तन हुआ है |

bottom of page