top of page

प्रदेश के 26 जिलों में चलाए जाएंगे विशेष मतदाता जागरुकता वाहन

भोपाल | प्रदेश के 26 जिलों में चुनाव आयोग द्वारा आगामी 20 मार्च से विशेष मतदाता जागरुकता वाहन चलाए जाएंगे | इस सूची में प्रदेश के वे जिले शामिल हैं जहाँ विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान 75 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था | मध्य प्रदेश चुनाव आयोग द्वारा इन जिलों की सूची जारी की गई है | सूची में मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर, दतिया, गुना, सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, कटनी, जबलपुर, भोपाल, देवास, खण्डवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इन्दौर, उज्जैन और रतलाम शामिल हैं |


यह जानकारी प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन के सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की गई |



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page