
उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | बीती रात दो पहिया वाहन पर सवार बदमाश ने महिला के गले से मंगलसूत्र झपट लिया। वारदात के बाद पुलिस पहुंची थी। बदमाश के फुटेज सामने आए है। मामले में मंगलवार को महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है।
खाराकुआं थाना पुलिस ने बताया कि सारंगपुर की रहने वाली निशा पति सचिन जाधव (33) रिश्तेदारों के यहां आई थी। सोमवार रात 9 बजे गोपाल मंदिर पर खरीददारी के लिये कजिन बहन के साथ पहुंची थी। पटनी बाजार से गुजरते समय दो पहिया वाहन से एक बदमाश आया और मंगलसूत्र झपटकर भाग निकला। निशा ने शोर मचाया, लेकिन लोग कुछ समझ पाते बदमाश महाकाल घाटी की ओर भाग निकला था। रात में ही खाराकुआ थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस वारदात स्थल पहुंची और क्षेत्र में लगे कैमरों के फुटेज देखे। बदमाश जूपिटर गाड़ी पर सवार था, जिसकी न बर प्लेट नहीं थी। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान के प्रयास कर रही है। मामले में मंगलवार को महिला की शिकायत पर चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है। महिला के अनुसार मंगलसूत्र की कीमत 32 हजार रुपये थी। जिसमें 8 मोती और सोने की पेंडल था।