
18 Aug 2023
जिन सीटों के लिए उम्मीदवार की घोषणा हुई है, वही से शुरू होगा भाजपा का विजय अभियान
भोपाल| भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने आगामी आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश के विधानसभा की कुछ सीटों पर प्रत्याशियों को घोषणा की है।यह घोषणा दिल्ली में इलेक्शन कमेटी की बैठक के बाद की गई।यह बैठक प्रधानमंत्री के नेतृत्व हुई थी।जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल थे।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कुछ सीटों में प्रत्याशियों की उम्मीदवारी की घोषणा कर दी जाए।इसी के तहत गुरुवार को 39 विधानसभाओं के प्रत्याशी घोषित किया।मैं सभी प्रत्याशियों को बधाई देता हूँ।
प्रधानमंत्री जी का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एंव गृहमंत्री अमित शाह जी का बहुत धन्यवाद करता हूँ। जिन 39 विधानसभाओं के प्रत्याशियों का चयन करके हुआ है वे आगामी 2023 के चुनाव में विजय का परचम तो फहराएंगे ही विजय के साथ प्रधानमंत्री जी के संकल्प को भी पूरा करेंगे। 2047 का भारत जो दुनिया के अंदर सिरमौर बनकर खड़ा होगा इस संकल्प को पूरा करने में इन सारे लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उम्मीदवारों के चयन के बाद सब कार्यकर्ता आज से मैदान में जुट गए हैं।
अब पूरी पार्टी मिलकर आने वाले समय में 2023 का चुनाव प्रचंड बहुमत के साथ जीतेंगी। मैं एक बार फिर माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का धन्यवाद करता हूँ। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन 39 उम्मीदवारों की घोषणा हुई है उनमें लगभग 14 लोग ऐसे हैं जो 50 से नीचे है मैं उन सबको बहुत बधाई देता हूं। नए उम्र के नौजवानों को भी अवसर मिला है। हमारी बहनों को तथा अनुभवी कार्यकर्ताओं को पार्टी ने जो अवसर दिया है।